शहर में चल रहे कबाड़ का अवैध कारोबार

शहर में चल रहे कबाड़ का अवैध कारोबार
राजा ध्रुव। बस्तर/जगदलपुर- इन दिनों अवैध कबाड़ी का धंधा जोरों पर पुनः संचालित हो रही है बस्तर एस. पी .श्री जितेंद्र सिंह मीणा ने कुछ माह पहले कबाड़ियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी जिससे कबाड़ियों पर लगाम लगी थी।अब पुनः कबाड़ी अपना वर्चस्व बनाने के लिए
खुलेआम हर समय छोटी से बड़ी वाहनों गाड़ी काटे जा रहे है बता दें शहर के नामी गोपी कबाड़ी के छोटे छोटे दुकान से सम्पर्क कर गांव से लेकर बड़े शहरों में इनकी कबाड़ी सप्लाई किया जाता है। कबाड़ का व्यवसाय करने के लिए स्पष्ट नीति नियम न होने से भी यह अवैध धंधा तेजी से बढता जा रहा है इस धंधे के लिए लाइसेंस की

जरूरत नहीं होती न कोई स्टाक का हिसाब रखना पड़ता है इसी का फायदा उठाकर कर कबाड़ी का व्यवसाय शुरू कर देते है जिसकी आड़ मे जमकर चोरी के माल की खरीदी बिक्री होती है । इससे शासन को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। नियम के मुताबिक हर पुराने वाहन को कबाड़ में बेचने से पहले परिवहन विभाग का रजिस्ट्रेशन निरस्त कराना पड़ता है। कबाडिय़ों द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर वाहनों की खरीदी-बिक्री कर रहे है। शहर के कई कबाडिय़ों के ठिकानों पर रोजाना पुराने वाहन काटकर बड़े राज्यों में सप्लाई किया जा रहे है। इसी धंधे की आड़ में कबाड़ी चोरी की गाडिय़ां भी खरीदकर स्कै्रप बनाकर बेच देते है। कारोबारी सारे नियमों को ताक पर रखकर अपने काले कारनामों को अंजाम देने में लगे हुए है।




