छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ट्राली योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित 7 जुलाई तक

ट्रैक्टर ट्राली योजना अन्तर्गत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के युवाओं से आवेदन पत्र आमंत्रित 7 जुलाई तक

बस्तर/जगदलपुर – जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में ट्रैक्टर ट्राली योजना अन्तर्गत ऋण वितरण करने हेतु आवेदन 7 जुलाई तक आमंत्रित किया गया है। योजना के तहत 18 वर्ष से 50 वर्ष के अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदक की वार्षिक आय शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए 3 लाख रूपए होनी चाहिए।
आवेदक को जाति, निवास प्रमाण पत्र, आय, परिचय पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, एवं वाहन चलाने कमर्शियल लायसेंस प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कलेक्टोरेट परिसर जगदलपुर, संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक एफ-21,22,23 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः साढ़े 10 बजे से साढे़ 5.30 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button