Uncategorized
*मानसून 2022 के दौरान तहसीलों में स्थापित होंगे बाढ़ नियंत्रण कक्ष*
बेमेतरा:- आगामी मानसून 2022 में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में स्टेटस रिपोर्ट प्रतिदिन छ.ग. शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर को भेजा जाना है। कलेक्टर विलास भोसकर संदीपान ने जिले के सभी तहसीलदारों को पत्र जारी कर अपने-अपने तहसील से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रारुप में प्रतिदिन कलेक्टर कार्यालय को प्रातः 10ः30 बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने जारी पत्र में यह भी कहा है कि सभी तहसील में बाढ़ नियंत्रण कक्ष, दूरभाष क्रमांक, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाये।