खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बॉलीवुड स्टार संजय बत्रा सहित मनकुरैशी अनिकृति चौहान रहेंगे आज दुर्ग में

दुर्ग / लायरा फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले एवं आलेख चौधरी के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ फिल्म “इश्क मा रिस्क हे” के प्रसिद्ध कलाकार एवं बॉलीवुड स्टार संजय बत्रा फिल्म के हीरो मनकुरैशी हिरोइन अनिकृति चौहान सुप्रसिद्ध एक्टर रजनीश झांझी, फिल्म के खलनायक क्रांति दीक्षित, मशहुर कॉमेडीयन हेमलाल कौशल, छालीवुड की प्रसिद्ध एक्ट्रेस हेमा शुक्ला, उपासना वैष्णव, पुष्पांजलि शर्मा, निशांत उपाध्याय, उषा विशकर्मा, संगीता निषाद, फिल्म के सभी एक्टर आज 25 अप्रेल को दुर्ग के अप्सरा सिनेमा घर में पहुचेंगे और यहा दर्शकों से रूबरू होंगे,

इस दौरान दर्शक बॉलीवुड स्टार संजय बत्रा एवं युवाओं के दिल पर राज करने वाले सुपर स्टार मनकुरैशी एवं अनिकृति चौहान सहित फिल्म के सभी कलाकारों के साथ दर्शक सेल्फी ले सकेंगे ! फिल्म के निर्देशक आलेख चौधरी ने दर्शकों से अपील की है कि वे अप्सरा  टाकिज में पहुचकर फिल्म “इश्क मा रिस्क हे” फिल्म का आनंद उठाने के साथ ही अपने चहेते कलाकारों के साथ सेल्फी लेकर अपने इस पल को यादगार बनायें !

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button