छत्तीसगढ़

आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशीप मेला 21 अप्रैल को

आईटीआई कोनी में अप्रेंटिसशीप मेला 21 अप्रैल को

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2022

आईटीआई कोनी के सीओई भवन में 21 अप्रैल 2022 को सुबह 9 बजे से अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं बिलासपुर से विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रेक्टर, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड कंडीश्नर, उपकरण यांत्रिकी, टर्नर, मशीनिष्ट, कोपा, आई.सी.टी.एस.एम. उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आईटीआई कोनी बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button