छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

गंदगी फैलाने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये महापौर ने दुकान का कचरा सड़क पर फेंकने वाले से 28 सौ रूपये वसूले अर्थदण्ड

रिसाली। शहर को स्वच्छ रखने और गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश का असर नहीं दिखने पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी सख्ती से पेश आ रहे है। शुक्रवार को राजस्व विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बाजार क्षेत्र में लेटेस्ट व मोनिका कलेक्शन के संचालक से जुर्माना वसूला। निगम अधिकारियों ने कुल 2800 रूपए निगम के खजाने में जमा कराया।

नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा व आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर निगम के अधिकारी कृष्णा टॉकिज रोड से लेकर डीपीएस चौक तक भ्रमण किया। इस दौरान कृष्णा टॉकिज रोड स्थित दो कपड़ा व्यवसायी दुकान से निकले कचरा को सड़क पर फेक दिया था।

अधिकारियों ने समझाइश के बाद कचरा खुले स्थान पर फेके जाने पर क्रमश: 1000 व 500 रूपए जुर्माना वसूल किया। कार्यवाही में राजस्व विभाग के संजय वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जगरनाथ कुशवाहा, बृजेन्द्र परिहार व उपअभियंता उमयंती ठाकुर शामिल थी।

ढाई किलो कैरीबैग जब्त
रिसाली निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग व सामान देने के उपयोग में लाए जाने वाले कैरीबैग पर पूर्ण रूप से रोक लगाया है। इसके बाद भी कई लोग इसका उपयोग कर रहे है। सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों ने गुमटी, ठेला व पसरा लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों के ठिकानो में दबिश देकर जांच की। इस दौरान ढाई किलो कैरीबैग जब्त किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक व्यापारी से 200-200 रूपए जुर्माना वसूला।

Related Articles

Back to top button