Uncategorized

सदस्यता अभियान के विस्तार के लिए, जिला कांग्रेस ने किया बैठक

जांजगीर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के विस्तार के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने 24 जनवरी सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष गण, ब्लॉक सदस्यता प्रभारियों और कांग्रेस आनुषांगिक संगठनों व विभागों, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष गण की बैठक लिया गया। बैठक लेकर श्री तिवारी ने निर्देशित किया कि शीघ्र ब्लॉक के जोन, सेक्टर के प्रभारियों की बैठक लेकर, जिम्मेदारी देकर सदस्यता अभियान का विस्तार कर मैनुअल सदस्यता का कार्य पूर्ण करें। इस अभियान में किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों सहित सभी वर्गों को जोड़ने का कार्य करें। मैनुअल सदस्यता के बाद डिजिटल सदस्यता भी शुरू होगी, जिसका संपादन ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में जोन और सेक्टर प्रभारियों द्वारा की जानी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए तय समय और तिथियों तक सदस्यता कार्य पूर्ण होना चाहिए। जिसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 2 प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। स्थानीय कांग्रेस नेतागण, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, जोन व सेक्टर प्रमुख मिलकर इस अभियान में तय लक्ष्य को पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अभियान की सफलता के लिए छाया सांसद रवि भारद्वाज, गुलजार सिंह, देवेश सिंह, अरुण साहू, धनराज सिंह, प्रिंस शर्मा, गजानंद जांगड़े, राजेंद्र सिंह कंवर, ब्यास कश्यप, आभास बोस, आबिद खान, नीता थवाईत, कल्याण बर्मन, उत्तम पाटले, रामगोपाल रात्रे, अनिल शुक्ला, कन्हैया राठौर ने सुझाव भी दिए। बैठक का संचालन रफीक सिद्दीकी व आभार शिशिर द्विवेदी ने किया।

बैठक में विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्षगण संतोष शर्मा, शत्रुहन दास महंत, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, रविंद्र शर्मा, रमाशंकर सिंहसर्वा, संगीता सोनी, अवधेश गुप्ता, कुशल कश्यप, सदस्यता प्रभारी जांजगीर ग्रामीण वाहिद खान, उत्तम पाटले, जांजगीर नगर अनिल शुक्ला, कल्याण बर्मन, चांपा नगर नीता थवाईत, विवेक सिसोदिया, नवागढ़ ब्यास कश्यप, सौरभ सिंह बाबा, अकलतरा नगर देवेश सिंह, हर प्रसाद साहू, अकलतरा ग्रामीण आभास बोस, घासीराम चौहान, बलौदा रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, पामगढ़ विनोद शुक्ला, रामगोपाल रात्रे, बम्हनीडीह कन्हैया राठौर, गिरधर जायसवाल, सक्ती नगर मनोज खरे, परमेश्वर राठौर, सक्ती ग्रामीण बाबूलाल जायसवाल, किशन सोनी, हसौद दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा, श्रीमती आशा बालेश्वर साहू, जैजैपुर संदीप यादव, शाश्वत धर दीवान, मालखरौदा राजेश लहरे, कमल किशोर साहू, डभरा सुरेंद्र भार्गव, विद्यानंद चंद्रा उपस्थित रहे साथ ही देवकुमार पाण्डेय, गुलाबुद्दीन खान, रामराज्य पाण्डेय, ताम्रध्वज चंद्रा, नीरज खूंटे, प्रदीप बनर्जी, पिंटू ठाकुर, हर्षवर्धन सिंह, संतोष यादव सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button