Uncategorized

*स्वयं की भूमि में तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन से रोजगार सृजन*

बेमेतरा:- नीलक्रांति योजना के तहत विवेक कुमार तिवारी पिता रामकुमार तिवारी, ग्राम कुसमी, वि.खं. बेमेतरा (छ.ग.) मछली पालन कर रहे हैं। उन्होने बताया कि वकालत की शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत भी मैने अपना पेशा छोड़कर कृषि कार्य को रोजगार के रूप में चुना। कृषि कार्य के अंतर्गत मैं धान, चना, गेंहु, अरहर एवं गन्ना की फसल का उत्पादन वर्तमान में कर रहा हूं। मैने अपने खेत के लगातार गिरते भूगर्भ जल स्तर को सुधारने के उद्धेश्य से एक छोटा सा तालाब रकबा 35 डिसमिल का निर्माण किया। निर्मित तालाब में कामनकार्प, मेजरकार्प एवं पंगेसियस मत्स्य बीज संचयन किया। एक वर्ष के उपरांत उक्त तालाब में मत्स्याखेट कार्य करने पर 550 कि.ग्रा. मछली का उत्पादन हुआ। मछली पालन से प्रेरित उत्साहित होकर मैने मछली पालन विभाग बेमेतरा के अधिकारियों से संपर्क किया एवं उनकी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से प्रभावित होकर वर्ष 2020-21 में 0.93 हेक्टेयर का तालाब निर्माण का निर्णय किया। विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मैने तालाब निर्माण कार्य पूर्ण किया। तालाब निर्माण कार्य के पश्चात् 2 लाख 63 हजार 500 रू. तालाब निर्माण हेतु एवं 56 हजार 472 रू. परिपूरक आहार हेतु अनुदान विभाग द्वारा प्रदाय किया गया। साथ ही मत्स्याखेट हेतु जाल भी दिया गया। वर्तमान में उक्त तालाबों से 2.00 क्विंटल मछली का उत्पादन व विक्रय किया जा चुका है। वर्तमान में नवनिर्मित तालाब में लगभग 04 टन मछली निकालने की संभावना है। भविष्य में मत्स्याखेट होने के उपरांत कुल मूल्य 6 लाख 60 हजार रू. की कुल आय की संभावना है। जिसमें लागत खर्च के उपरांत लगभग 3 लाख 80 हजार रू. की शुद्ध आय होने की संभावना है। मेजरकार्प के साथ कापनकार्प एवं ग्रासकार्प का फिंगरलिंग का संचयन किया हूं, पानी के आक्सीजन की पूर्ति हेतु ट्यूबवेल के पानी को चार बांस के खम्बे में बीच बीच में बांस की टोकरी लगाकर पानी को उपर से नीचे गिराया जाता है जिससे पानी में आक्सीजन पूर्ति अच्छा रहता है, पानी में प्लेंक्टान के वृद्धि के लिए गोबर, खाद, सरसों खल्ली, यूरिया, वेस्ट डिकम्पोस्ट के साथ कुछ मात्रा में गुड़ मिलाकर सड़ाकर भिगाकर डालता हूं। नीलक्रांति योजना से मुझे स्थायी रोजगार के साधन उपलब्ध हुआ है, शासन प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

Related Articles

Back to top button