पॉलिटिकल सुनामी-जोगी कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अगम दास अनंत ने 700 कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ,अकबर भाई ने किया स्वागत Agam Das Anant, who contested the assembly elections from Political Tsunami-Jogi Congress, joined the Congress with 700 workers, Akbar Bhai welcomed *

*पॉलिटिकल सुनामी-जोगी कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले अगम दास अनंत ने 700 कार्यकर्ताओं के साथ थामा कांग्रेस का हाथ,अकबर भाई ने किया स्वागत*
*जोगी कांग्रेस कवर्धा विधानसभा में हुई बेहद कमजोर
*कवर्धा बोड़ला* :- 20 सितम्बर 2021 को
जिले की राजनीति में आज एक और अध्याय जुड़ चुका है। राजनीतिक हलचल के बीच विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस के बैनर तले विधायक का चुनाव लड़ने व जोगी कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अगम दास अनंत ने लगभग 700 कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। जहां *मंत्री मोहम्मद अकबर* ने उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया। निसंदेह इसके बाद कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी ही साथ ही साथ अपने प्रतिद्वंदी पार्टी जनता जोगी कांग्रेस को मात देने में सफल होती दिखाई दे रही है। जोगी कांग्रेस के लिए यह बेहद मुश्किल घड़ी है, जहां एक के बाद एक लगातार उनके कार्यकर्ता और पदाधिकारी जो अजीत जोगी के समय हमेशा साथ रहने वाले लोग भी अब जोगी कांग्रेस को अलविदा कह रहे हैं। कवर्धा विधानसभा की बात करें तो जोगी कांग्रेस बेहद कमजोर होते दिख रही है।कार्यकर्ताओं का मनोबल भी ऐसे में टूटना लाजमी है, कोई बड़ा चेहरा फिलहाल जोगी कांग्रेस को संभालने वाला नहीं दिख रहा है। इसी का फायदा कांग्रेस को मिल रहा है। लगातार कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं। अगम दास अनंत की बात करें तो पहले कांग्रेस में रहते हुए उनकी छवि एक जन नेता के रूप में रही है। अजीत जोगी के पार्टी में जाने के बाद उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया था, हालांकि वह हार गए थे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष रही सीमा अनंत अगम दास अनंत की पत्नी है वह कांग्रेस में रही, उन्होंने जोगी कांग्रेस ज्वाइन नहीं किया था। भरी मंच में मोहम्मद अकबर ने कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अगम अनंत सरकार की योजनाओं को से जनता को लाभ पहुंचाने के अलावा पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
अगम दास अनंत ने बताया कि मेरे लिए ऐतिहासिक पल है कांग्रेस में पुनः प्रवेश के बाद मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। जो राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव है उनका लाभ मैं लोगों को न्याय दिलाने व शासन की योजनाओं को उन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहूंगा।
जोगी कांग्रेस को करनी चाहिए समीक्षा। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के समय जिस मजबूती के साथ जोगी कांग्रेस तीसरी ताकत बनकर छत्तीसगढ़ में अपनी धमक दी थी और तमाम जिलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विधानसभा में सीट भी जीते। कई नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत व सरपंच अजीत जोगी समर्थित पार्टी के रहे, लेकिन अब ऐसी क्या वजह हो गई है की जोगी कांग्रेस लगातार बिखराव की स्थिति में है। यह सिर्फ कवर्धा विधानसभा या पंडरिया विधानसभा की बात नहीं है अमूमन छत्तीसगढ़ में अधिकतर जिलों में जोगी कांग्रेस की स्थिति लगभग ऐसी देखने को मिल रही है। कांग्रेस और बीजेपी में कार्यकर्ता प्रवेश कर रहे हैं और जो पार्टी नहीं भी छोड़ रहे हैं तो वह न्यूटन की स्थिति में है। इन तमाम बातों को लेकर एक बार फिर जोगी कांग्रेस को समीक्षा करने की जरूरी है।
अकबर और हुए मजबूत
अमूमन यह देखने को मिलता है कि जो विधानसभा जीत जाता है उसकी छवि चुनाव में आते-आते तक नेगेटिव या कमजोर होती जाती है। लेकिन मोहम्मद अकबर के साथ यह ठीक उलट होता नजर आ रहा है। दिन-ब-दिन राजनीतिक परिस्थितियां और मजबूत होती जा रही हैं। कार्यकर्ताओं का कारवां और भी बढ़ता जा रहा है। जोगी कांग्रेस और भाजपा के कट्टर कार्यकर्ता भी कांग्रेस का दामन थामते हुए दिख रहे हैं। इसके पीछे राजनीतिक जानकारों ने मोहम्मद अकबर द्वारा लगातार दौरा व गांव-गांव, घर-घर में लोगों से सतत संपर्क और उनकी मांग पर तुरंत ही सुनवाई करने के साथ सरकार की योजना उनके लिए प्लस होता हुआ दिख रहा है। मोहम्मद अकबर का सरल व सहज स्वभाव से लोग बेहद प्रभावित नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति बेहद मजबूत फिलहाल दिख रही है, कल तक जो राजनीतिक प्रतिद्वंदी थे आज वे उनके साथ खड़े हुए दिख रहे हैं।
————————————————–
*गोरेलाल चंद्रवंशी*
*सचिव सरपंच संघ जनपद पंचायत बोड़ला एवं मीडिया प्रभारी भाग कांग्रेस कमेटी बोड़ला जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़*