जंगल में लगा था टेंट, सर्चलाइट के उजाले में चल रहा था ये अवैध खेल, जब पहुंची पुलिस तो

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के जंगल में छापा मारकर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक साथ 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग आसपास गांव के रहने वाले हैं। वहीं, आपको जानकार हैरानी होगी कि जंगल में टेंट लगाकर ये सब लोग आखिर क्या कर रहे थे। जब पुलिस पहुंची तो नाजारा देख आंखें खुली की खुली रह गई।
मुर्गी फार्म के पीछे चल रहा था अवैध खेल
दो दर्जन लोग पुलिस से बचने जंगल में टेंट लगाकर और सर्चलाइट जलाकर उजाले में अपने मन का अवैध खेल, खेल रहे थे। जंगल से सटे सहसपुर लोहारा थाना अंतर्गत ग्राम नरोधी के लोग भी इस बात से अंजान ने थे कि आखिर जंगल में हो क्या रहा है। पुलिस ने इसकी जांच के लिए एक मुखबीर को जंगल में भेजा। पुलिस उसकी सूचना के आधार पर कार्रवाई की और 23 लोगों को 1 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया।
मचा हड़कंप
कवर्धा जिले नरोधी गांव के मुर्गी फार्म के पीछे जंगल में रेड कार्रवाई किया गया। यहां पर जुआरी टेंट लगाकर सर्च लाइट के उजाले में लाखों रुपए का जुआ खेल रहे थे जिन्हें रंगे हाथ जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से एक लाख पांच हजार 540 रुपए और ताशपत्ती जब्त किया गया। थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम कायम किया गया। वहीं धारा 151 कार्रवाई कर एसडीएम कार्यालय भेजा गया। अधिकतर जुआरी गंड़ई और छुईखदान जिला राजनांदगांव से है। यह गांव भी गंडई थाना जिला राजनांदगांव से लगा हुआ है तो लोगों को आनाजाना लगा रहता है।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने जुआरी सुखदेव साहू , कलाराम साहू, रंजीत साहू, सुरेश यादव, अश्वनी कुमार लोधी, अनिल टंडन, राजकुमार साहू, सुकालु खुटेल, मनहरण सतनामी, दशरथ सतनामी, अजय पाटले, दिनेश टंडन, नन्द कुमार लोधी, बिसौहा साहू, मुकेश लहरे, संतोष जोशी, शोभितलाल साह, कोमल साहू , धरमा पाटले, मनहरण झारिया, शरीफ खान, रामदुलार यदु, घनश्याम पाली को रंगेहाथ पकड़ा।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117