
[avatar /]
*भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसिमित 16 अगस्त को होगी*
*प्रदेश कार्यसमिति में ओबीसी मोर्चा* *के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे* *शामिल*
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सोमवार 16 अगस्त को सुबह 10:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में आयोजित की गई है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण शामिल होंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने बतायाा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह जी, राज्यसभा सदस्य सुश्री सरोज पांडे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदू साहू, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, विधायक व प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, रायपुर सांसद सुनील सोनी, मोर्चा प्रभारी राम प्रताप, कोमल जंघेल जी, लखन देवांगन, ओपी चौधरी, सहित पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
[avatar /]