खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

श्रीराम जन्मोत्सव समिति मुख्य शाखा के सुपेला और रिसाली के प्रखंडों के कार्यकारिणी की घोषणा Announcement of executive committee of Supela and Risali blocks of Shri Ram Janmotsav Samiti main branch

भिलाई/ श्रीराम जन्मोत्सव समिति मुख्य शाखा के विभिन्न प्रखण्डों की घोषणा की गई। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रांतीय महामंत्री बद्धन सिंह ठाकुर की अनुमति और युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की सहमति से सुपेला एवं रिसाली प्रखण्ड के अध्यक्षों ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। अध्यक्षद्वय ने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने विभिन्न प्रखण्डों के कर्मठ एवं निष्ठावान रामभक्तों को कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। हमारे सभी सदस्य पूरी निष्ठा से धर्मरक्षा के साथ-साथ सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।

रिसाली प्रखण्ड के अध्यक्ष थलेंद्र देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में 4 महामंत्री, 15 उपाध्यक्ष, 21 मंत्रियों सहित कुल 132 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिसमें दिलीप चौधरी, सुधांशु सिंह, प्रदीप चौधरी, चिंताराम साहू को महामंत्री, मन्टून चौबे, सुनील साहू, केपी श्रीवास, भूपेश बेलचंदन, अजीत चौधरी, पुनीतराम यादव, पोषण साहू, शत्रुघ्न धनकर, जितेंद्र प्रसाद शुक्ला, गेंदलाल जंघेल, लोरी पाल, सुमन पाठक, राकेश देशलहरा, अखिलेश यादव और तोखराम साहू को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह डामन सार्वा, दउआ राम साहू, सुरेश चोपड़ा, राजू राम, रोशन वर्मा, अश्वनी साहू, थानूराम निषाद, गोविंद राजू, माधव यादव, प्रवीण सिंह, मदन साहू, सोनू पाण्डेय, राजेश शर्मा, श्रवण गुप्ता, विजय सिंह, चन्दू सर, भागवत बुंदेला, गुड्डू सिंह, सुरेश जैन, मधुर देवांगन, भगवती देवांगन को मंत्री बनाया गया है। वहीं विमलेश उपाध्याय को कोषाध्यक्ष, रमाशंकर शर्मा और बीबी सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी, रमेश यादव, राम मूर्ति को मीडिया प्रभारी और रंजीत दास को आईटी सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सुपेला प्रखण्ड अध्यक्ष रामअवतार जंघेल ने अपनी 122 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

जिसमें उमेश तिवारी, मोहित अग्रवाल, सच्चिदानंद तिवारी को महामंत्री, बच्चन गुप्ता, रमेश खुंटेल, राजकुमार साव, गोवर्धन साहू, धनेश्वर चौहान, दिवाकर शुक्ला, ठाकुर निहाल, जगदीश कर्मकार, विक्रम साहू, यश सिंह, राम हिंदारिया और ऋषिकेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जितेंद्र जैन व राजेश यादव को सोशल मीडिया प्रभारी तथा पुरूषोत्तम यादव को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं मंत्री पद पर धनंजय सिंह, मनोज शर्मा, दिलीप यादव, अभिनव वेडनेडकर, अनिल यादव, सुमन वर्मा, दिनेश गिरी, विजय सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, रोशन सिंह और मुन्ना राजपूत को मंत्री नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button