जम्मू कश्मीर गौ रक्षा समिति की तरफ से आज कठुआ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कठुआ पुलिस द्वारा किये जा रहे गौ रक्षा से संबन्धित सराहनीय कार्य A program was organized in Kathua today on behalf of Jammu and Kashmir Gau Raksha Samiti, in which the commendable work related to cow protection being done by Kathua Police.

जम्मू कश्मीर गौ रक्षा समिति की तरफ से आज कठुआ में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कठुआ पुलिस द्वारा किये जा रहे गौ रक्षा से संबन्धित सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और कठुआ पुलिस को सम्मानित भी किया। गत तीन महीनों में कठुआ पुलिस ने लगभग 400 से ज्यादा गायों की तस्करी होने से रोका, जो अपने आप में एक सराहनीय कार्य है। इससे हमें यह भी अनुमान होता है कि कितनी ज़्यादा संख्या में गाय तस्करी का कार्य हो रहा है। अतः हमारी अपील है कि कठुआ पुलिस की तरह सभी को गाय रक्षा के लिए अथक प्रयास करने होंगे और सरकार इन तस्करों को कड़ी से कड़ी सज़ा भी दिलवाए।जम्मू कश्मीर गौ रक्षा समिति के अध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता जी ने कहा कि कठुआ पुलिस बधाई की पात्र है, जिन्होंने ऐसे अपराध को रोका है और हमें विश्वास है सभी जिलों की पुलिस भी ऐसे अपराधों को रोकेगी। उन्होंने एसएसपी कठुआ श्री रोमेश कोतवाल जी को गौ माता का सरूप भी भेंट किया साथ ही लखनपुर थाना प्रभारी श्री सुमित शर्मा जी को समानित किया गया।गौ रक्षा समिति अध्यक्ष श्री राज कुमार गुप्ता जी ने आशा की और कहा कि भविष्य में भी कठुआ पुलिस ऐसे कार्य करेगी। इस कार्यक्रम में सचिव श्री तृप्त शास्त्री, श्री विमल मेहरा सुरिंदर सलाथिया आदि उपस्थित रहे।




