16 साल के लड़के की भीमा तालाब में मिली लाश, जांजगीर पुलिस जुटी जांच में

16 साल के लड़के की भीमा तालाब में मिली लाश, जांजगीर पुलिस जुटी जांच में
सबका सँदेश कान्हा तिवारी —
जांजगीर चाँपा जिला मुख्यालय जांजगीर के भीमा तालाब में एक 16 साल के लड़के की लाश तैरती में मिली है। इस मामले में पिता ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए संदिग्धों के भी नाम पुलिस को सौपा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है पिता के द्वारा जाहिर शंका के आधार पर डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। मृतक के पिता ने बताया की उनका बेटा लव देवांगन मंगलवार 30 मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे स्कूल जाने की बात बताकर सरखों गांव स्थित अपने घर से निकला था मगर वापस नही लौटा, सब जगह तलाश करने के बाद 31 मार्च को थाने में सूचना दी गई। आज सुबह भीमा तलाब में निस्तारी के लिए पहुँचने वाले लोगों ने लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे मृतक के पिता ने जांजगीर पुलिस के समक्ष बयान देते हुए बेटे के हत्या करने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस अलग-अलग बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अभी इस कड़ी में कई लोगों से पूछताछ किया जाना है ऐसा जांजगीर पुलिस ने बताया है।


