छत्तीसगढ़

कबीरधाम जिला के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 22 मार्च 2021 दिन सोमवार को स्थान कांग्रेस भवन कवर्धा में दोपहर 12.00 बजे

 

कवर्धा:- कबीरधाम जिला के सभी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 22 मार्च 2021 दिन सोमवार को स्थान कांग्रेस भवन कवर्धा में दोपहर 12.00 बजे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी एवं वन, आवास,पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर जी के निर्देशानुसार हमारे मुख्यमंत्री माननीय श्री भुपेश बघेल जी ने 21 मार्च को प्रदेश के 18 लाख 43 हजार किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त के रूप में 1104.27 करोड़ की राशि का भुगतान किया इस योजना में अब तक किसानों को तीन किश्तों में 4500 करोड़ भुगतान किया जा चुका है। इसीप्रकार प्रमाणित बीज उपचार उत्पादक 4777 किसानों को तीन किश्तों में 23 करोड़ 62 लाख रु तथा गन्ना उत्पादक 34 हजार 292 किसानों को अतिरिक्त प्रोत्साहन और आदान सहायता राशि की रूप में 74 हजार 24 करोड़ का भुगतान किया चुका है जिसको आम जनता तक पहुचने हेतु प्रेस कांफ्रेन्स जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा किया जाना है, जिसमे कबीरधाम जिले के सभी पत्रकार साथियों, सभी ब्लाक/शहर अध्यक्ष, स्थानीय जन प्रतिनिधि, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता वरिष्ठजन,ज़ोन,सेक्टर,वार्ड/ बूथ के प्रभारीगण , सम्मानित प्रदेश, जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच,नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षद, पुर्व पार्षद ,पार्षद प्रत्याशी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई, सेवादल,किसान कांग्रेस,झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ,अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अनुसुचित जनजाति प्रकोष्ठ, मीडिया विभाग, एवं सभी प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं, एवं आप सब की उपस्तिथि अनिवार्य है।

टीप : चेहरे और नाक को ढंकने के लिए मास्क का उपयोग अवश्य करें एवं शारीरिक दूरी बनाए रखें।

 

नीलू चन्द्रवंशी
अध्यक्ष,
जिला कांग्रेस कमेटी
कबीरधाम छ.ग.

Related Articles

Back to top button