Uncategorized

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित


कवर्धा, 13 मार्च । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णूदेव साय, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम और भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह की अनुशंसा और सहमति पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतराम धुर्वे ने मोर्चा के जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की ।

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संतराम धुर्वे ने अपने कार्यकारिणी में *महामंत्री गणेश धुर्वे, रामकुमार मेरावी, उपाध्यक्ष कन्हैया मेरावी, पंच सिंह धुर्वे, लमतू बैगा, मंत्री रज्जू धुर्वे, मनोहर मेरावी, कौशल धुर्वे तथा कोषाध्यक्ष मनमोहन सिंह मेरावी* को बनाया है। वहीं कार्यकारिणी में सहबू सिंह, धनेश कुमार बैगा, संतोष धुर्वे, हरजीत राज, मालू नेताम, हुकुम सिंह धुर्वे, गौकरण धुर्वे, कृष्णकुमार धुर्वे, गंगाराम धुर्वे, प्यारे मेरावी, रमेश धुर्वे को कार्यकारिणी सदस्य और उत्तम मर्सकोले, बिरेन्द्र सिंह राज, कुमार धुर्वे, भागवत धुर्वे, हेमंत सिंह राज और सुनील धुर्वे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के *कुकदूर मंडल में भाग सिंह मेरावी, दुल्लापुर मोती धुर्वे, पंडरिया संतोष सोयाम, कुण्डा संतोष धुर्वे, पांडातराई सुरज धुर्वे, इंदौरी नीलू धुर्वे, रणवीरपुर श्रवण मरकाम, बोड़ला प्रताप सिंह धुर्वे, रेंगाखार सुदन सिंह मेरावी, भोरमदेव गेशु धुर्वे, कवर्धा ग्रामीण भुवनेश्वर धुर्वे, कवर्धा शहर बिहारी धुर्वे, पिपरिया जय सिंह धुर्वे और सहसपुर लोहारा में जगतू मेरावी को मंडल अध्यक्ष* बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button