छत्तीसगढ़

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया लाखों रुपये के कार्यो का भूमिपूजन

चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने किया लाखों रुपये के कार्यो का भूमिपूजन
राजा ध्रुव जगदलपुर/तोकापाल – चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने क्षेत्र भ्रमण पर निकले और अपने क्षेत्र वासियों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए लाखों रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन ।
सर्वप्रथम क्षेत्र भ्रमण में तोकापाल जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मावलीभाटा में पुलिया निर्माण हेतु किया भूमिपूजन उसके पश्चात मवलीभाटा में नवीन बने पंचायत भवन पहुच किया कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात साथ ही उनकी स्थानीय समस्याओं को सुन निराकरण हेतु आश्वस्त किया , भ्रमण अंतर्गत तोकापाल ब्लॉक के मेटावाड़ा के बत्तीसापारा पहुच किया 3.90 लाख रु. के सी0सी0 रोड हेतु भूमिपूजन साथ ही जंसमपर्क में स्थानीय आवश्यकता (जल ) को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु निर्देश संबंधित विभाग को दिए तत्पश्चात वहीं लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम छापर भानपुरी पहुच 4.88 लाख रु. के सी0सी0 रोड हेतु भूमिपूजन किया साथ ही इंद्रावती नदी के पानी को क्षेत्रवासियों के खेतों तक लाने हेतु आश्वाशन दिया जिससे क्षेत्रवासियों को डबल फसल का फायदा मिल सके और वे भी अपने जीवन के सुदृढ़ बना सके ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य , प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्रीमती रुकमणी कर्मा विधायक प्रतिनिधि चित्रकोट श्री गणेश कावड़े नरेन्द्र कर्मा श्री सुंदर सोढ़ी सरपंच / सचिव गण काग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button