आईटीबीपी के जवान अपने रायफल से गोली मारकर की आत्महत्या
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG_20210213_175343.jpg)
शव पीएम के बाद गृह ग्राम अम्बोली शाहरनपुर यूपी भेजवाया गया
केशकाल (के शशिधरण)। जिला कोण्डागांव के अनुविभाग (पुलिस) फरसगांव अंतर्गत वन ग्राम उरन्दाबेडा पुलिस थाना में आईटीबीपी के 29वीं बटालियन में आरक्षक पद पर पदस्थ जवान जी.डी. मोनू सिंह पिता धरमपाल सिंह ग्राम अम्बोली, तहसील दोबंद, जिला- शाहरनपुर (उप) करीब उम्र 30 वर्ष दिनांक 12 फरवरी 2021 प्रातः करीब 8ः50 सुबह अपने दल के साथ उरन्दाबेडा थाना अंतर्गत ग्राम बडगई एवं भोंगापाल क्षेत्र के जंगल में गस्त में निकले थे उसी दरमीयान मृतक जवान द्वारा अपने रायफल से गोली मारकर आत्म हत्या किया गया गोली का आवाज सून कर साथी दल द्वारा घटना स्थल पहॅुचे खूनी खून में लथपथ जवान को अपने अधिकारियों के सूचना दी व घटना स्थल पर ही मृत्यु हुआ । जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहॅुचाने के पहले जवान घटना स्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गया था, पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्म हत्या के कारण मृतक का परिवारिक मामल होने का प्रबल संभावना बताया जा रहा है, सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान अक्टूबर 2020 में अपने घर छुट्टी पर गया था, यहां से नवम्बर 2020 को वापस ड्यूटी पर उरन्दाबेडा पहॅुचा था, विभाग द्वारा शव का पंचनामा उपरांत पीएम के बाद मृतक का शव गृह ग्राम अम्बोली जिला शाहरनपुर उ.प्र. भेजने के साथ विभाग द्वारा मामला की जांच विवेचना किया जा रहा है। इस घटना के बाद जवान के आत्महत्या के कारण परिवारिक कारण होने का संभावना होने का चर्चा जोरो पर है।