छत्तीसगढ़

अटल सदन बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि

अटल सदन बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि।

◼️समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना ही सच्ची श्रद्धांजलि – मुदलियार, राष्ट्रवाद की विचारधारा से देश को जोड़ने का कार्य किया दीनदयाल ने।

बीजापुर – अटल सदन बीजापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्यतिथि। भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने जिला भाजपा कार्यालय में मनाया,जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने दीप प्रज्वलित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। मुदलियार ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा इन्ही पुरोधाओं के कठिन परिश्रम से ही आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खड़े हैं। दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाज और राष्ट्र के लिये समर्पित किया।
आजादी के पश्चात विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए राष्ट्रवाद की विचारधारा को पूरे देश मे प्रवाहित किया। जिसका परिणाम आज किसी से छुपा नही ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर केंद्रीय और भाजपा शासित राज्यों में अनेक योजनाएं इन्ही के नाम से संचालित है। और दीनदयाल का दूरदृष्टि विचार भी था कि हम अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे इस पर अनेक कार्य हुआ और आज भी इसी लक्ष्य को लेकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की प्रण लेक़र भाजपा के लाखों कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री सतेंद्र ठाकुर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जिलाराम राना, मंडल महामंत्री सुरेश परतागिरी, फूलचंद गागड़ा,सिरोज विश्वकर्मा,यशराज,माया झाड़ी,बसन्ती लिंगम,हितेश साहनी,चिंटू पुजारी अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button