15 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान क्रमांक 01 में एथलेटिक्स का चयन ट्रायल हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें
एथलेटिक्स, हाकी एवं तीरंदाजी के लिए खिलाड़ियो के चयन ट्रायल हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व ,
अजय शर्मा ब्यूरो
जांजगीर-चांपा 10 फरवरी 2021/ कलेक्टर यश हबवंत कुमार के मार्गनिर्देशन एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एथलेटिक्स, हाकी एवं तीरंदाजी के लिए चयन ट्रायल हेतु अधिकारियों, खेल संघों के पदाधिकारियो एवं व्यायाम प्रशिक्षकों की बैठक का आयोजन आज कलेक्टर कार्यालय जांजगीर में संपन्न हुई।
अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एवं सक्ती को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को सम्मिलित कराएं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी जांजगीर-नैला को आयोजन स्थल हाई स्कूल क्रमांक -01 जांजगीर, में आयोजन स्थल एवं भोजन, स्थल की साफ-सफाई एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने निर्देशित किया गया। खेल संघ के पदाधिकारियों एवं व्यायाम शिक्षकों को खेल मैदान निर्माण एवं शासन के निर्णय अनुसार खिलाड़ियों का चयन निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया गया है कि वे 15 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान क्रमांक 01 में एथलेटिक्स का चयन ट्रायल हेतु उपस्थित होना सुनिश्चित करें। 16 फरवरी को हांकी और तीरंदाजी का चयन ट्रायल प्रातः 9.30 से हाईस्कूल मैदान में प्रारंभ होगा। संबंधित खेल के प्रतिभागियों को निर्धारित समय एवं स्थान में उपस्थित होने कहा गया है।
बैठक में जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद सिंह बैस, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर के प्रतिनिधि श्री प्रेमलाल पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती के प्रतिनिधि श्री शिवसहाय सिंदे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजेश गुप्ता, जिला हाकी संघ जांजगीर श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राकेश गढेवाल, एथलेटिक्स हेतु श्री जय प्रकाश प्रजापति, आर.के.पी. तिवारी, विष्णु यादव, सुश्री शालिनी कश्यप, श्री चन्द्रशेखर महतो, खेल युवा कल्याण जांजगीर से श्री एस.एस.बघेल, तथा श्री नारायण साहू उपस्थित थे।