छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कम टैक्स वसूली पर नाराज हुए निगम आयुक्त सव: Corporation commissioner angry at lower tax collection

अब बकायादारों से वसूली करने निगम लगाएगी शिविर
वार्ड कार्यालय में किया जाएगा पेंशन प्रकरण का निराकरण
रिसाली। आय के मुख्य स्रोत कर वसूली में पिछडऩे पर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नाराजगी जाहिर की। महज 52 प्रतिशत वसूली का ग्राफ देख वसूली अधिकारी को फिल्ड में रहने के निर्देश दिए। साथ ही पॉश कॉलोनी समेत ग्रामीण परिवेश वाले मुहल्ले में शिविर लगाने और पेंशन प्रकरणों का निदान वार्ड कार्यालय में करने कहा। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त ने नोडल अधिकारी रमाकांत साहू की उपस्थिति में विभागवार कार्यो की समीक्षा की। कर वसूली के लिए अधिकृत स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों को लक्ष्य के अनरूप कार्य करने कहा। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों को  हितग्राहियों का आई डी जनरेट करने शिविर लगाने कहा। दरअसल बैठक में लक्ष्य के अनरूप वसूली नहीं होने का कारण आई डी जनरेट नहीं होना बताया गया। बैठक में कार्यपालन अभियंता आर के साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह, लेखा अधिकारी देवव्रत देवांगन, उपअभियंता उमयंती ठाकुर, हिमांशु कावड़े, डिगेश्वरी चंद्राकर, अखिलेश गुप्ता, गोपाल सिन्हा, राजस्व निरीक्षक अनील मेश्राम, स्वास्थ्य विभाग के बृजेन्द्र परिहार व राजस्व विभाग के देवराज राजपूत, सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन उपस्थित थे।
समय सीमा का रखे ध्यान
मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन दर्शन व अन्य शिकायतों को समय सीमा में निराकरण करने निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सप्ताह में होने वाले कलेक्टर टी एल में शिकायत निराकरण की संख्या कम से कम होना चाहिए।
उपस्थित नही होने पर शो कॉज
बैठक में निदान से संबंधित जानकारी उपलब्ध नही होन पर आयुक्त ने कड़ी आपत्ति जताई। आयुक्त ने संबंधित कर्मचारी अशोक कश्यप को कारण बताओं नोटिस जारी करने निर्देश दिए।
खाद बेचने लगाए स्टॉल
समीक्षा बैठक गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। आयुक्त ने सहायक परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्मी खाद की बिक्री के लिए क्षेत्रवार स्टॉल लगाने कहा। साथ ही उप अभियंताओं को पौनी पसारी योजना के लिए शीघ्र स्थल चयन करने कहा।
एक नजर वसूली पर
मांग             वसूली          प्रतिशत
सम्पत्ति कर    1169.15        622.82        53
समेकित कर  195.26         79.89           40
शिक्षा उपकर 148.44         84.49            57
जलकर        177              82.85            47
यूजर चार्ज    100              68.29             68
0000
फोटो विकास कार्य
जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र की पहल से सेक्टर 7 में हो रहा करोड़ों का विकास कार्य
भिलाई । महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शहर में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं। करोड़ों रूपए की लागत से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। जनता की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और सड़कों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए पेवर ब्लॉक लगाने कार्य किया जा रहा है।
सेक्टर 7 में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों पर पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सीमेंटी करण कार्य भी किया जा रहा है। वार्ड पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि जनता की मांग पर महापौर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने करोड़ों के विकास कार्य की घोषण कर भूमि पूजन किया था। इसी कड़ी में भूमि पूजन के बाद अब विकास कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उनके वार्ड में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से पेवर ब्लॉक लगाने का काम चल रहा है। एवेन्यू एएबीए सड़क नंबर 33 और सड़क नंबर 31, 31 बी और सड़क नंबर 31 में पेवर ब्लॉक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा पेव ब्लॉक लगाने का काम सड़क 37,38,39 और 40 मुख्य मार्गों में लगाया है। कई जगह पेवर ब्लाक लगा दिया गया है और कई जगह काम चल रहा है। इसके अलावा पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि सेक्टर 7 के सड़क नंबर 21 से 25 और सड़क 26 से 28 की सड़कों पर भी पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।
इसके अलावा मार्केट के चारों ओर  सड़क 30ए और 30 ए और बी में भी लगाया जाएगा।
50 लाख की लागत से सीमेंटीकरण
पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने बताया कि उनके वार्ड में कई विकास कार्य चल रहे हैं। सड़क में पेवर ब्लॉक लगाने के साथ ही करीब 50 से 60 लाख की लागत से सीमेंटीकरण कार्य भी किया जा रहा है। यह कार्य भूमिपूजन भी महापौर देवेंद्र यादव ने किया था। सभी विकास कार्य तेजी सेे चल रहे हैं। इससे वार्डों की रौनकता बढ़ गई है। चारों ओर साफ  सुथरी सड़कें हैं। इससे लोगों को बारिश के दिनों में गलियों में जो कीचड़ होता है। उस कीचड़ से निजात मिलेगा।

Related Articles

Back to top button