Uncategorized

कार्यवाही का अधिकार वन विभाग को, डिप्टी रेंजर व वनरक्षक को पत्र भेजा- आशुतोष माण्डवी, रेंजर

बडेडोगर रेंज की तुरकी में जंगल में अवैध लकडी परिवहन करते ट्रेक्टर को छोड दिया

केशकाल (के शशिधरण)। श्री आशुतोष माण्डवी रेंजर बडेडोंगर मुख्यालय फरसगांव से दिनांक 09 फरवरी 2021 को जानकारी लेने पर बताया कि रेंजर को घटना के बारे में जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है, तथा रेंजर द्वारा घटना की सूचना मिलते ही कार्यालय पत्र क्रं. 209 दिनांक 08 फरवरी 2021 के तहत स्पष्टीकरण व जांच कार्यवाही के संबंध में कार्यालय पत्र परिक्षेत्र सहायक देवगांव एवं परिसर रक्षक फुन्डेर को पत्र जारी कर जानकारी चाही गई है, रेंजर का पत्र का कापी क्रं. 230 दिनांक 08 फरवरी 2021 के तहत डी.एफ.ओ. केशकाल एवं उपवनमंडलाधिकारी फरसगांव को भेजकर आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचनार्थ प्रेषित किया है। श्री आशुतोष माण्डवी रेंजर बडेडोंगर (फरसगांव) ने आगे जानकारी दी है वन अधिनियम के तहत जंगल के अंदर कोई भी व्यक्ति कुल्हाडी लेकर जाना व लकडियों को अवैधानिक रूप से जंगल से परिवहन करना सक्त मना है। इस मामले में परिक्षेत्र सहायक देवगांव व परिसर रक्षक फूण्डेर का सरा सर लापरवाही सामने आ रहा है, क्यों कि जंगल अंदर से अवैधानिक रूप से टेªक्टर को वन विभागीय उच्चाधिकारियों के जानकारी बगैर व पी.ओ.आर. किये बिना टेªक्टर को कैसे छोडा गया है, रेंजर बडेडोंगर का पत्र क्रं. 230 दिनांक 09 फरवरी 2021 के डिप्टी रेंजर देवगांव एवं वन रक्षक फुण्डेर के नाम से जारी स्पष्टीकरण पत्र में साफ उल्लेख किया है। अगर वन विभाग द्वारा सही कार्यवाही करने पर टेªक्टर को जप्ती करते हुये कार्यवाही किया होता ऐसा नहीं हुआ है। अब यह मामला वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक छ.ग. वन विभाग रायपुर तथा मुख्य वन संरक्षक वन वृत्त कांकेर तथा वनमंडलाधिकारी केशकाल में भी ध्यान आकर्षण होने का चर्चा जोरों पर है।

मामले की जांच जारी है, दोषियों पर कार्यवाही होगी – बीएस ठाकुर, डीएफओ

बडेडोंगर वन परिक्षेत्र के देवगांव सर्किल के तुरकी जंगल से लकडी भरा हुआ टेक्टर को समिति द्वारा पकडने व छोडने की घटना की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिला है, उक्त मामले की अधीनस्थ अधिकारी द्वारा जांच कार्यवाही की जानकारी मिलने के बाद मामले में दोषी व्यक्ति के ऊपर विभागीय कार्यवाही होगी तथा दोषियों पर कार्यवाही होगी। उपरोक्त जानकारी श्री बी.एस. ठाकुर वनमंडलाधिकारी केशकाल से पत्रकार द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब में दी। बडेडोंगर वन परिक्षेत्र के देवगांव उपवन परिक्षेत्र के तुरकी जंगल में लकडी के साथ पकडा गया टेªक्टर छोडने की मामले को लेकर श्री बडगय्या मुख्य वन सरंक्षक वन वृत्त कांकेर के मो.नं. 9425250270 से दिनांक 9 फरवरी 2021 को केशकाल का पत्रकार ने जानकारी लेने पर बताया कि मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। मामले के संबंध में वन मंडलाधिकारी केशकाल एवं उपवनमंडलाधिकारी फरसगांव से जानकारी लेकर उचित कार्यवाही करने के साथ श्री बडगय्या मुख्य वन संरक्षक, कांकेर ने आगे कहा कि वन अंदर की अवैधानिक गतिविधियों पर कार्यवाही करने का अधिकार मात्र वन विभाग के संबंधित अधिकारी का कार्यक्षेत्र कें है, न ही वन प्रबंधन समिति को वन प्रबंधन समिति मात्र वन विभाग का सहयोगी है, कार्यवाही करना अथवा छोडने का अधिकार नहीं होना बताया है। मुख्य वन संरक्षक, वन वृत्त कांकेर ने पत्रकार को आगे जानकारी में बताया कि मामले के संबंध में मेरे अधीनस्थ संबंधित अधिकारी से जानकारी मिलने के बाद उचित कार्यवाही की भरोसा दिलाया है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button