दैनिक राशिफल

17 मई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष: आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन: वाणी में सौम्यता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी रूके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: मन में शान्‍ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते है।

सिंह: आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या: मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मीठे खान-पान के प्रति रूझान बढ़ेगा।

तुला: धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगें।

वृश्चिक: आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु स्थान परिवर्तन की सम्भावना भी बन रही है।

धनु: नौकरी में परिवर्तन के योग्य बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर: सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ: मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मीन: अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में आपसे मतभेद अभी रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button