छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 नगर पंचायत भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ के वार्डों की आरक्षण कार्यवाही सम्पन्न

नगरीय निकाय निर्वाचन 2021
नगर पंचायत भोपालपटनम एवं भैरमगढ़ के वार्डों की आरक्षण कार्यवाही सम्पन्न

बीजापुर 03 फरवरी 2021:. नगरीय निकाय निर्वाचन 2021 के तहत् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिले के नगर पंचायत भोपालपटनम एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ के वार्डों की आरक्षण कार्यवाही पूरी की गयी। इस दौरान एसडीएम भैरमगढ़ श्री एआर राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री हेमेन्द्र भूआर्य सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आरक्षण कार्यवाही के दौरान नगर पंचायत भोपालपटनम अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग महिला के लिए एक स्थान तथा अनारक्षित वर्ग महिला हेतु दो स्थानों का निर्धारण लाॅटरी के माध्यम से किया गया। आरक्षण कार्यवाही के पश्चात नगर पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक-2 जय बूढ़ादेव वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक- 3 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक- 4 स्वर्गीय बकैयाराज वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक- 5 शहीद बिरसामुंडा वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक- 6 मदीना वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक-7 वीरांगना रानी दुर्गावती वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक- 8 महाराजा प्रवीर चन्द्र भंजदेव वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 9 महात्मा गांधी वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 वासवी माता वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 डाॅ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 मां बम्लेश्वरी वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 शहीद भगत सिंह वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 14 अटल वार्ड अनारक्षित मुक्त तथा वार्ड क्रमांक 15 इंदिरा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त के लिए निर्धारित की गयी। वहीं नगर पंचायत भैरमगढ़ के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 श्री कोण्डराज देव वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 2 श्री पण्डवाल वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 3 श्री शिव मंदिर वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 4 डाॅ राधाकृष्णन वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 5 मंगल पाण्डे वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 6 श्री शिवाजी वार्ड अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 7 रानी दुर्गावती वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 8 महात्मा गांधी वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 9 मां दंतेश्वरी वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 श्री गणेश वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 डाॅ. विश्वेश्वरैया वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 12 श्री भैरमबाबा वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 श्री चिकटराज वार्ड अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 श्री हनुमान वार्ड अनुसूचित जनजाति मुक्त और वार्ड क्रमांक 15 कल्पना चावला वार्ड अनारक्षित महिला के लिए निर्धारित की गयी।

Related Articles

Back to top button