छत्तीसगढ़

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भद्रकाली स्थित माता मंदिर में श्रमदान

बीजापुर। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भद्रकाली स्थित माता मंदिर में श्रमदान करने के साथ माता भद्राकाली में बन रहा रिटर्निंग वाल का नीव खोदी। बुधवार को बीजापुर जिले के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के साथ भद्राकाली माता मंदिर में श्रमदान किया। ग्रामीणों ने रिटर्निंग वाल दीवाल निर्माण का मांग गागड़ा से की थी। इस पर पूर्व मंत्री गागड़ा ने निजी सहयोग से मांग पूर्ण किया और स्वयं कार्यकर्ताओं के संग मंदिर पहुंचे एंव श्रमदान से नीव खोदी। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना, किसान मोर्चा अध्यक्ष घासीराम नाग,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जया चिड़ेम,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उर्मिला तोकल,जिला मंत्री विजयलक्ष्मी,चारों मंडल के मंडल पदाधिकारी एवं सुरेश परतागिरी,सदाशिव अलसा,फूलचंद गागड़ा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button