छत्तीसगढ़

किसानों की सहुलियतों का रखा ध्यान, धान खरीदी शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न,

किसानों की सहुलियतों का रखा ध्यान, धान खरीदी शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न,
जांजगीर-चांपा जिले ने प्रदेश में सर्वाधित धान खरीदी का बनाया रिकार्ड ,
सबका संदेश
जांजगीर-चांपा 02 फरवरी 2021/ जांजगीर-चांपा जिले में विगत दो वर्षाें में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों की संख्या, कुल पंजीकृत रकबा, बेचे गए धान के रकबे, धान बेचने वाले किसानों के प्रतिशत के साथ-साथ कुल उपार्जित धान की मात्रा में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 में राज्य गठन के 20 वर्षों में इस वर्ष जिले में सर्वाधिक- 7,98,2743 क्विंटल से अधिक धान खरीदी का नया कीर्तिमान बना है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य सरकार किसानों की सहुलियतों का पूरा ध्यान रखा गया। धान की खरीदी के लक्ष्य के विरूद्व पर्याप्त मात्रा में बारदानों की व्यवस्था की गई। बारदानों को लेकर किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। परिणाम स्वरूप धान खरीदी शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से सम्पन्न हुई

Related Articles

Back to top button