छत्तीसगढ़

ग्राम बरगड़ा में निकाली गईं कलश यात्रा

छत्तीसगढ़ साजा :- इन दिनों श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान से अयोध्या के पावन भूमि में राम मंदिर का निर्माण होना है जिसके संदर्भ में बीते मंगलवार को ग्राम बरगड़ा में प्रभु श्री राम जी की ज्योति कलश यात्रा के साथ अत्यंत ही भव्य रैली निकाली गई । जिसमें लगभग 25 लोगों के द्वारा कलश उठाकर कलश यात्रा में विशेष सहयोग प्रदान की गईं |
यात्रा शीतला प्रांगण से प्रारम्भ होकर पुरे गाँव बरगड़ा में हुई साथ ही गाँव के हर गली- मोहल्ले में माताओं – बहनों द्वारा भगवान श्री राम चन्द्र जी की पूजा आरती भी की गई।
। इस रैली में ग्राम के समस्त माताएं, बहने, युवा साथीगण एवं वरिष्ठजन सम्मिलित हुए। रैली राम मंदिर प्रांगण मे आकर राम नाम के जयघोष व आतिशबाजी के साथ महाआरती से समाप्त हुआ जिसे ग्रामीण जनों के द्वारा मन मोह लेने वाला सुंदर दृश्य बताया गया |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button