3 देश 20 राज्य 15 हजार किलोमीटर अहिंसा यात्रा पर निकले संत श्री महाश्रमण का केशकाल आगमन व दो दिवसीय प्रवचन

के शशिधरण
केशकाल। अहिंसा के पुजारी परम श्रद्वेय संत आचार्य श्री महाश्रमण का दिनांक 01 फरवरी 2021 को मां भंगाराम देवी का पावन धरा केशकाल आगमन पर श्री जैन श्वेताम्बर एवं तेरापंथ सभा द्वारा डीपो बोरगांव में जोशीला स्वागत के साथ मांदरी आदिवासी नाचा के साथ आगुवायी करते हुये मुख्य सड़क मार्ग पर शोभा यात्रा कर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में पहॅुचे। यहां 1 फरवरी की प्रातः 11 बजे तथा अगले दिन 02 फरवरी को संत आचार्य श्री महाश्रमण ने अहिंसा यात्रा के बारे में उपस्थित सैकडों संख्या के लोगों को अपने श्रीमुख से प्रवचन के माध्यम से विश्व शांती व लोक कल्याण का संदेश दिया है। जिस में मुख्य रूप से अहिंसा यात्रा के तीन मुख्य उद्देश्य के बारे में तीन संदेश में दो दिवसीय प्रवचन में (1) सदभावना का संप्रसार (2) नैतिकता का प्रचार प्रसार एवं (3) नशा मुक्ति का अभियान व ऊद्देष्य के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूकता का संदेश दीया। इस अहिंसा यात्रा के तहत तीन मुख्य उद्देश्य के साथ संत आचार्य श्री महाश्रमण जी ने सभी लोगों को सदभावपूर्ण व्यवहार करने व यथा संभव ईमानदारी का पालन, व नशा मुक्त जीवन जीने के लिये उपस्थित लोगों को संदेश देकर जागरूक किया गया है। संत आचार्य श्री महाश्रमण के साथ रहे संत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 50 हजार किलो मीटर पदयात्रा कर केशकाल पहॅुचने के साथ छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर में आयोजित मर्यादा महोत्सव व दीक्षा कार्यक्रम कें भाग लेने का जानकारी दी। कानमल जैन तेरापंथ सभा केशकाल के संरक्षक एवं श्री जैन सभा केशकाल के अध्यक्ष श्री सुरेश कटारिया तथा तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री मदनलाल तातेड ने जानकारी देते बताया कि दिनांक 1 फरवरी 2021 को आचार्य श्री महाश्रमण की 1 फरवरी को 50 हजार किलोमीटर यात्रा पूरा कर केशकाल पहॅुचने का बात कही है। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय संतसंग में उपस्थित सैकडों लोगों को आचार्य श्री महाश्रमण जी का अंहिसा यात्रा का उदेश्य का बारे में विश्व शांती व लोक कल्याण के लिए संदेश देकर भक्तगणों को जागरूकता का संदेश दिया है। संत आचार्य श्री महाश्रमण जी का केशकाल नगर आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रोशन जमीर खान व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नामेश कवाडे सहित अधिकारी गण व श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा केशकाल के सैकडों लोगों ने संत श्री आचार्य श्री महाश्रमणजी का स्वागत में जय जयकार घोष लगाकर स्वागत करते हुये डीपो बोरगांव केशकाल से संत आचार्य जी का साथ शोभा यात्रा कर चलकर कन्या हाई स्कूल केशकाल पहॅुचे यहां सुबह 11 बजे से आचार्य जी का अहिंसा यात्रा का मूल उद्देश्य के बारे में संदेश देकर लोगों को जन जागरूक किया है। श्रद्धेय आचार्य श्री महाश्रमण जी का केशकाल में पदार्पण व दो दिवसीय संतसंग से केशकाल भंगाराम देवी की पावन धरा पवित्र होने के साथ उपस्थित सैकडों श्रद्धालुओं को विश्व शांति व अहिंसा व नशा मुक्त जैसे विषयों को लेकर जन जागरूकता के साथ अच्छा संदेश मिला है, व जो लोग धन्य हुये है। केशकाल के पत्रकार के.शशिधरन, नीरज उपाध्याय व नीरज अग्निहोत्री द्वारा आचार्य श्री महाश्रमणजी से 02 फरवरी को दोपहर 12 बजे कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में भेट कर आशिर्वाद लेने का अवसर मिला।
आचार्य श्री महाश्रमण जी का साथ रहे संत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्व शांति व जन कल्याण के लिये विभिन्न देश व राज्यों को अंहिसा यात्रा की संकल्प लेकर राजस्थान से निकल पडे है। जो जहां जहां पहॅुचे है, वहां-वहां के सैकडों भक्तगणों का भरपूर सहयोग मिलने के साथ जो वर्ष 2021 अंत तक 15 हजार किलो मीटर अहिंसा यात्रा संकल्प पूरा करके वापस राजस्थान संत आश्रम पहॅुचने का जानकारी दी। आचार्य श्री महाश्रमण का छ.ग. राजधानी रायपुर में 18, 19 व 20 फरवरी को आयोजित मर्यादा महोत्सव व दीक्षा कार्यक्रम में भाग लेगे।



