छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर एमआर चेलक को दी गई भावभीनी विदाई

अपर कलेक्टर एमआर चेलक को दी गई भावभीनी विदाई

कांकेर – जिला प्रशासन द्वारा अपर कलेक्टर एम.आर. चेलक का अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण करने पर सिंगारभाट वन विभाग के विश्राम गृह में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे 13 मार्च 1986 में राज्य प्रशासनीक सेवा में आयें थे, उन्होंने लगभग 25 वर्ष की सेवा दिये। वे कांकेर में अपर कलेक्टर के पद पर जुलाई 2018 से पदस्थ रहे। विदाई समारोह में कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके साथ किये गये सेवा का जिक्र किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिक्षक एमआर अहिरे, आईएफएस दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, एसडीएम उमाशंकर बंदे, धनंजय नेताम, निशा नेताम, सीएल ओंटी सहित समस्त तहसीलदार, समस्त जनपद सीईओ, निज सहायक अस्लम सर्वैया तथा अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button