छत्तीसगढ़

जिले में लक्ष्य से अधिक की हो चुकी खरीदी, अब तक 14 लाख क्विंटल से अधिक खरीदी- डीएमओ

के शशिधरण

कोंडागांव। केन्द्र सरकार द्वारा किसान भाईयों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 दिसम्बर 2020 से लेकर 29 जनवरी 2021 तक किया जा चुका है। जिला कोण्डागांव अंतर्गत इस बार सभी संग्रहण केन्द्रों में निर्धारित लक्ष्य से अधिक धान खरीदी होने का जानकारी जयदेव सोनी, जिला-विपणन अधिकारी जिला कोण्डागांव ने दी है। डीएमओ सोनी ने जानकारी देते बताया कि कोण्डागांव जिला अंतर्गत क्रमशः 5 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक (मर्यादित) संचालित है, जिसमें मुख्य रूप से जिले के विश्रापमुरी बैंक, माकडी बैंक, केशकाल बैंक फरसगांव बैंक एवं कोण्डागांव बैंक, के अंतर्गत संचालित धान संग्रहण केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी होने की जानकारी के साथ जिला के विश्रामपुरी केन्द्रीय सहकारी बैंक के अंतर्गत विश्रामपुरी क्षेत्र के 7,055 लाभान्वित किसान हुये। जिसके तहत मोटा धान 16,286.40 क्विंटल, पतला धान 2,83,127.60 क्विटल के साथ कुल 2,99,414 क्विंटल तथा माकडी में लाभान्वित किसानों के संख्या कुल 4,917 किसानों से मोटा धान 18,438.40 क्विटल पतला धान 1,84,512.80 क्विंटल के साथ कुल 2,02,951.20 क्विंटल हुआ है। इसी प्रकार ब्लाॅक केशकाल अंतर्गत कुल 6,019 लाभान्वित किसानों से मोटा धान 22,152.80 क्विंटल पतला धान 2,35,727.60 क्विंटल तथा फरसगांव ब्लाॅक में कुल 7,305 लाभान्वित किसानों से मोटा धान 67,522.80 क्विंटल व पतला धान 2,52,943.20 क्विंटल व कुल 3,20,466.00 क्विंटल तथा कोण्डागांव ब्लाॅक में लाभान्वित कुल किसानों के संख्या 8,179 है, जिसमें मोटा धान 52,750.80 क्विंटल व पतला धान 3,01,170.80 क्विंटल के साथ कुल 3,53,921.60 क्विंटल खरीदी किया गया है। डीएमओ ने आगे जानकारी देते बताया कि जिले भर में लाभान्वित कुल किसानों का संख्या 33,475 है, जिसमे कुल क्रय मोटा धान 1,77,151.20 क्विंटल है, तथा पतला धान कुल 12,57,482.00 तथा कुल क्रय धान 14,34,633.20 क्विंटल बताया है।

 

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button