छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 32 लाख 9 हजार रूपए की स्वीकृति मिली

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 32 लाख 9 हजार रूपए की स्वीकृति मिली

कवर्धा, 29 जनवरी 2021। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 32 लाख 9 हजार 300 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से विधानसभा कवर्धा  के वार्ड क्रमांक 9 संत रविदास मंदिर के बाजू में सामुदायिक भवन निर्माण, विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 5 लाख 84 हजार 900 रूपए, वार्ड क्रमांक 27 मुक्तिधाम के पास, रेवाबंद तलाब के सामने सामुदायिक भवन निर्माण, विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 4 लाख 35 हजार रूपए, मंजगांव रोड़ शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 5 लाख 85 हजार रूपए, ईदगाह के पास सामुदायिक भवन निर्माण, विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 5 लाख 85 हजार रूपए, सिविल लाइन कवर्धा में नजूल शीट क्रमांक 6 में सामुदायिक भवन विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 5 लाख 84 हजार 500 रूपए और कोटवारी सामुदायिक भवन विस्तार उन्नयन कार्य के लिए 4 लाख 34 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button