छत्तीसगढ़

सदभावना किक्रेट मैच में अधिकारी इलेवन ने नागरिक इलेवन को किया पराजित

सदभावना किक्रेट मैच में अधिकारी इलेवन ने नागरिक इलेवन को किया पराजित
नगर पालिका अधिकारी श्री अली बने मैन आफ द मैच
नारायणपुर 27 जनवरी 2021- पुलिस प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित क्रीड़ा परिसर खेल मैदान में किया गया। मैच नागरिक इलेवन एवं अधिकारी इलेवन के बीच संपन्न हुआ। नागरिक इलेवन के कप्तान श्री पंकज जैन और अधिकारी इलेवन के कप्तान एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग थे। निर्धारित 8-8 ओवरों के मैच में नागरिक इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 4 विकेट खोकर 56 रनों का लक्ष्य अधिकारी इलेवन को दिया। अधिकारी इलेवन ने 56 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट खोकर 6 ओवर में ही पूरा कर लिया, और नागरिक इलेवन पर अपनी विजय हासिल की। नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली की शानदार बैटिंग की वजह से उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। मैच के अंत में विजेता एवं उप विजेता टीम के अध्यक्ष एवं साथी खिलाड़ियांे को एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग ने शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। विशेष सहयोग के लिए एम्पायर श्री उदय उइके और श्री मोहन कुमार स्कोरर श्री डिकेश्वर साहू को भी सम्मानित किया गया। 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button