Uncategorized

केशकाल में अब तक 240 लोगो का हुआ कोरोना टिकाकरण – डाॅ बिसेन

(के शशिधरण)

केशकाल। देश भर में कोरोना रोकथाम के लिए भारत की महाराष्ट्र पुना में निर्मित कोविशील्ड की 5 एमएल इंजेक्शन 10 लोगों का डोज है। यह वैक्सिन पूरे भारत वर्ष में 16 जनवरी 2021 से लोगों में मिलना प्रारंभ हो चुका है प्रथम चरण में यह वैक्सिन कोरोना से दुसरों की जान बचाने ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मी, मितानिन एवं आगनबाडी कर्मचारियों को प्राथमिकता में रखा गया है। इस संबंध में डाॅ कुंवर सीएमओ कोण्डागांव ने अपने जानकारी में बताया कि जिला कोण्डागांव अंतर्गत जिला अस्पताल कोण्डागांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव एव ंकेशकाल को तीन सेन्टर के तहत कोरोना वैक्सिन उपलब्ध कराया गया है, अभी तक तीनों सेक्टरों में 500 से अधिक लोगों को वैक्सिन का लाभ पहॅुचाया गया है, डाॅ. डी.के. बीसेन बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां कोरोना वैक्सिन लगने वाले करीब 1014 लोगों का पंजीयन हो चुका है, जिसमें से दिनांक 16/01/2021 को 105 लोगों में से 53 टीका लगा व दिनांक 18/01/2021 को 100 का टारगेट में से 59 लोगों को लगा व तीसरी बार दिनांक 20/01/2021 को 100 टारगेट में 40 लोगों को लगी व 21/01/2021 को यहां कुल 100 टारगेट में पूरा 100 लोगों को टीक लगने के साथ शासन से प्राप्त कुल 100 टारगेट में पुरा 100 टारगेट पूरा करने का जानकारी दी है। 5 बार की चरणों में यहां कुल 240 लोगों को कोरोना रोकथाम के लिए सफलता पूर्वक वैक्सिन लगाने की बात कही है। प्रभारी डाॅक्टर श्री डीके बीसेन ने आगे जानकारी देते बताया कि दिनांक 25/01/2021 से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनोरा में कोरोना वैक्सिन लगना प्रारंभ हो जावेगां साथ ही केशकाल में टारगेट बढाने का भी संकेत दी है, डाॅ. बीसेन ने आगे जानकारी देते बताया कि अब तक वैक्सिन लगे लोगों का किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ होने की कोई जानकारी नहीं मिला है, व वैक्सिन लगने के बाद लगाये गये लोगों पर सुक्ष्म निगरानी रखने के साथ कोरोना रोकथाम के लिए भारत में निर्मित वैक्सिन भारतीय वासियों के लिए लाभ दायक व कोरोना को जड से समाप्त करने वाली वैक्सिन साबित होने का दावा किया है।

डाॅ डीके बीसेन बीएमओ केशकाल ने आगे जानकारी देते बताया कि प्रथम चरण की वैक्सिन लगने वाले पंजीकृत लोगों का टीकारण पूर्ण होने के बाद नगर पंचायत, नगर निगम व पुलिस कर्मचारियों के लिए पंजीयन शुरू होगा तथा कोरोना वैक्सिन लगने के बाद लगने वालों को भविष्य में कोई साइड इफेक्ट के बारे में पुछा गया तो डॉक्टर साफ इंकार किया है, अभी तक कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं होने का जानकारी दी है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button