छत्तीसगढ़

26 एवं 30 जनवरी को मदिरा दुकान रहेगी बन्द

26 एवं 30 जनवरी को मदिरा दुकान रहेगी बन्द
देव यादव
बेमेतरा 21 जनवरी 2021-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री शिव अनंत तायल ने एक आदेश जारी कर जिले में संचालित देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को मंगलवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं शनिवार 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार शुष्क दिवस घोषित किया है। जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें सी.एस. -2 (घघ), एफ.एल. -1 (घघ) एवं मद्य भंडारण/भाण्डागार को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित करने उन्होंने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को उक्त निर्देशों-आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।
सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर जैतपुरी संबलपुर मारो नवागढ़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button