छत्तीसगढ़

बसनी में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन

।। बसनी में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन ।।

।। कुंडा न्यूज़ ।।

समीपस्थ ग्राम बसनी में स्वर्गीय श्री दयालु सिह चौहान की स्मृति में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रीमती शिव कुमारी चौहान के द्वारा भक्ति भावना पूर्वक विगत 18 जनवरी से किया जा रहा है । गत दिवस के कथा में कथा व्यास पं. सुभाष पांडे के द्वारा वृत्रासुर की कथा के साथ ही साथ भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा कहा गया। उन्होंने कथा के अंतर्गत इस बात की व्याख्या की कि हमें दान देकर भूल जाना चाहिए, दान देने का अहंकार नहीं होना चाहिए , और हमें दान बड़ी समझदारी से सोच समझ कर करना चाहिए। नहीं तो भगवान तो दो पग में ही पूरे ब्रह्मांड को नाप लेने वाले है, तीसरा के लिए हमसे स्थान पूछेंगे तब बाली की जैसी हमारी भी स्थिति हो जाएगी । हमें अपना सिर ही देना पड़ेगा । कथा के आयोजक श्रीमती शिवकुमारी चौहान एवं यजमान पुरन सिह चौहान, श्रीमती रेवती बाई चौहान है ।
श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के कथा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है , जिसकी पूर्णाहुति 26 जनवरी 2021 मंगलवार को गीता सहस्त्रनाम, पूर्णाहुति एवं आशीर्वाद के साथ होगा।
ज्ञात हो कि कथा व्यास पं. सुभाष पांडेय स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता एवं श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के व्यास के रूप में जाने जाते हैं। इस आयोजन में ग्राम बचनी के साथ ही साथ खैलटूकरी, घोरपेंड्री, नवापारा, हथमुड़ी के श्रद्धालु अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा व्यास पांडेय के द्वारा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का व्याख्यान श्रद्धा भक्ति पूर्वक सुनते हैं। इस आयोजन से ग्राम बसनी के साथ ही साथ आसपास के गांव में भी भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। इस कार्यक्रम में राजकुमार सिंह, राजरानी, होरीलाल, प्रियंका, कुलदीप, प्रदीप, बद्री, रामेश्वर, नीलेश, राजकिशोर, शिल्पा, दीक्षा, सूरज, पायल, खुशबू, अभय, योगेश, शिवकुमारी चौहान, भरत सिंह, अनुसूया देवी, शिव सिंह, देवकी सिंह, गया सिंह, हरीश चौहान, के साथ ही साथ समस्त ग्रामवासीगण अधिकाधिक संख्या में उपस्थित रहकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं ।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button