मुख्यमंत्री का विश्रामपुरी के कोंगेरा प्रवास की तिथी आगे बढने का प्रबल संभावना

(के. शशिधरण)
केशकाल। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का विधानसभा क्षेत्र केशकाल के ब्लाॅक बडेराजपुर (विश्रामपुरी) का कोगेंरा में गोधन न्याय योजना की समीक्षा व गोठान निरीक्षण एवं क्षेत्र के लोगों से रूबरू होने की आगमन की तारीख आगे बढने का प्रबल संभावना है, इस संबंध में अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का विश्रामपुरी के कोगेंरा आगमन कार्यक्रम तिथि अभी स्पष्ट नहीं है, सबसे पहले 20 व 21 जनवरी 2021 की चर्चा जोरो पर रहा बाद में यह तारीख 23-24 जनवरी 2021 चर्चा में रही। अब यह तिथि 26 जनवरी के बाद होने का प्रबल संभावना चर्चा का विषय बना हुआ है, विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का विश्रामपुरी के कोंगेरा कार्यक्रम का वास्तविक प्रोटोकाॅल जानकारी सीएम हाउस से अभी तक तय हुआ ही नही न आया है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री संतराम नेताम, विधायक केशकाल एवं कलेक्टर जिला कोण्डागांव द्वारा मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियाॅ में जी जान से जूटे हुये है, किन्तु सीएम साहब का 26 जनवरी 2021 की पावन पर्व पर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में झण्डारोहण कार्यक्रम का मुख्य अतिथि होगे शायद जगदलपुर में 26 जनवरी 2021 की कार्यक्रम को देखते हुये ही मुख्यमंत्री का विश्रामपुरी का कोंगेरा प्रवास व कार्यक्रम का तारीख अभी तय नहीं होने का चर्चा जोरो पर है। अधिकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम साहब कार्यक्रम तैयारिया पूर्णता की ओर है।