Uncategorized

*देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र के 23 साल से फरार स्थायी वारन्टी हुआ गिरफ्तार, बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही*

*बेमेतरा:-* पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा पंकज पटेल व एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में समस्त थाना व चौकी प्रभारियो के द्वारा प्रतिदिन पुरे जिले में स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना बेमेतरा स्टाफ के द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट बेमेतरा न्यायालय के प्रकरण क्र. 829/1992, धारा 457,380 भादवि में 23 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी संतराम ऊर्फ टेंगाली पिता मोतीराम उम्र 49 साल साकिन खमरिया चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा को जरिये मुखबिर कि सूचना पर आज 19 जुलाई को घेराबंदी कर पकड़ा गया।उपरोक्त वारंटी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, हेमंत साहू, राहुल यादव, राजेश ध्रुव, शिव कुमार सेन,मुकेश माहिरे एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button