छत्तीसगढ़

बिलासपुर-राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री, रायपुर में 44.3 डिग्री

 सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ बिलासपुर- फेनी तूफान का असर खत्म होते ही प्रदेश के ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार चला गया है। बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 450 और रायपुर में 44.30 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीजन में पहली बार राजधानी का पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा।

तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बढ़े तापमान के कारण दोपहर बाद सड़कें सूनी रहीं। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से निकले। ग्रामीण इलाकों में गर्मी के साथ लू का भी प्रभाव है। देश के पश्चिमी हिस्से से आ रही गर्म हवा के चलते प्रदेश में गर्मी की ऐसी स्थिति बनी है। राजधानी रायपुर में शाम को हवा में नमी घटकर 15 फीसदी से कम रह गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो शुक्रवार को प्रदेश में कुछ जगह लू चल सकती है।

सभी जगह पारा 40 पार

शहर  तापमान
बिलासपुर 45.0
राजनांदगांव 45.0
रायपुर 44.3
दुर्ग 42.6
पेंड्रारोड 41.5
अंबिकापुर 41.0
जगदलपुर 41.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में।

जम्मू में अधिकतम तापमान40 डिग्री, कटरा में 35.90 :जम्मू में बुधवार को पारा 400 को पार कर गया। जम्मू से लेकर कटरा तक गर्मी के तीखे तेवर के कारण वैष्णोदेवी यात्रा पर गए शृद्धालु खासे परेशान रहे। कटरा 35.90 सेल्सियस के साथ जम्मू क्षेत्र में दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। गर्मी के कारण जानवरों की हालत खराब हो रही है इसलिए उन्हें राहत देने के लिए पानी से नहलाया जा रहा है।

पड़ोसी राज्यों में भी गर्मी चरम पर :पूर्वी उत्तरप्रदेश, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान लू का प्रभाव बना रहा। मैदानी इलाके ब्रम्हपुरी (विदर्भ) में सबसे अधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश के आसार हैं। मध्यप्रदेश के कई शहरों में लू के हालात हैं। प्रदेश में 44.2 डिग्री के साथ खजुराहो सबसे गर्म रहा। ग्वालियर, होशंगाबाद, दमोह, रीवा, सीधी और खरगोन में भी तापमान 43 से 43.5 डिग्री के बीच कायम है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button