छत्तीसगढ़

कोंडागांव: पूजा आरदास फातिया और प्रार्थना के साथ शुरू हुआ राजीव भवन का निर्माण

कोंडागांव 19 जनवरी। सर्वधर्म समभाव की परिकल्पना को लेकर के आज जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के नए कार्यालय भवन “राजीव भवन” में निर्विघ्न कार्य पूर्ण होने की कामना के साथ सभी धर्म के प्रमुखों के द्वारा उनके रीति रिवाज के अनुसार नींव रखने का कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व पूजा अरदास प्रार्थना व फातिया अदा की गई। जिसमें हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार पूजा अर्चना कर नींव में कलश स्थापना किया गया तो वही मुस्लिम धर्म के प्रमुख मौलवी साहब ने फातिया पढा तो सिख धर्म के प्रमुख ज्ञानी जी ने अरदास किया और ईसाई समुदाय के प्रमुख फादर ने प्रार्थना की और क्षेत्रीय ग्रामीण मान्यता अनुसार गायता पुजारी द्वारा भी पूजा अर्चना की गई। इस शुभ अवसर पर पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के साथ विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, कपिल चोपड़ा, गीता गुप्ता, उमेश साहू, गुणमति नायक, सकुर खान, जितेंद्र, आशिक, सर्वेश, श्याम सिंह, हरिकेष सिंह, हीरा, प्रवीण, रविन्द्र सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button