छत्तीसगढ़

गांधी चौक रोड पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

गांधी चौक रोड पर खतरनाक स्टंट करने वालों पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बिलासपुर l सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सफेद रंग की हुण्डई आई-20 कार क्रमांक CG12BT1243 में सवार युवकों द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए मानव जीवन को खतरे में डालने का मामला संज्ञान में आया।
वीडियो में देखा गया कि वंश सक्तेल, कुनाल साहू एवं शाहरूख इरानी कार की खिड़कियों पर बैठकर जानलेवा स्टंट कर रहे थे, जबकि वाहन को हर्ष वर्धन सिंह द्वारा अत्यंत लापरवाही एवं जोखिमपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा था। उक्त वीडियो को वंश सक्तेल द्वारा इंस्टाग्राम पर वायरल किया गया था।

पुलिस कार्रवाई:
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए
अपराध क्रमांक 66/2026
धारा 281, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)
तथा धारा 184, 189 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर

घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है तथा
वाहन चालक हर्ष वर्धन सिंह के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button