खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

हॉकी खिलाडिय़ों को सम्मानित कर टर्फ कोर्ट बनाने विधायक ने की घोषणा, MLA announced to make turf court by honoring hockey players

दुर्ग / सिविल लाइन स्थित शीतला मंदिर के सामने जीर्ण शीर्ण अवस्था मे लंबे समय तक उपेक्षित रहे खेल मैदान को संवारने के लिए दुर्ग विधायक अरुण वोरा आगे आए हैं। उन्होंने रविवार को ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों को मैदान में सम्मानित कर मैदान को हॉकी ग्राउंड बनाने एवं शासन से राशि लेकर टर्फ कोर्ट बनवाने की घोषणा की। गौरतलब है कि सिविल लाइन स्थित मैदान शहर के बीचों बीच स्थित ऐसा मैदान है जहां मल्टीपर्पस मिनी स्टेडियम बनने की संभावना है किंतु यह ग्राउंड लंबे समय से उपेक्षित रहा है सप्ताह भर पहले ब्लाक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, वार्ड पार्षद नजहत परवीन एवं प्रकाश गीते के आग्रह पर विधायक वोरा के निर्देश पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सहित मैदान का दौरा किया था जिसके बाद मैदान में काफी सुधार देखने को मिला। रविवार को खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में वोरा ने कहा कि दुर्ग ने देश को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं अभी भी शहर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं। जल्द से जल्द शासन से राशि लेकर इस मैदान को टर्फ कोर्ट बना के राष्ट्रीय खेल हॉकी को समर्पित किया जाएगा। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी सबा अंजुम, कोच तनवीर अकील, ओलंपियन रेणुका यादव, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, एमआईसी हामिद खोखर, इरफान, शफी अहमद, योगेश बघेल, जसपाल सिंह, विनीता नावघरे, अंसार अहमद, सुधीर बाघ सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button