छत्तीसगढ़

विधायक प्रतिनिधी बी पी सिंह का भाजपा में बढ़ा क़द

विधायक प्रतिनिधी बी पी सिंह का भाजपा में बढ़ा क़द

बिलासपुर। देवरीखुर्द वार्ड नम्बर 42 चंद्र शेखर आज़ाद नगर से नगर पालिका निगम विधायक प्रतिनिधी बी पी सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताते हुये संगठन में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है मिलनसार सरल ह्रदय और पार्टी के लिये ईमानदारी से काम करने वाले बी पी सिंह उस समय सुर्ख़ियो में आये जब भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्षद का टिकट दिया, इस दौरान लोगों ने उन्हें बाहरी ,अहंकारी ,और पैराशूट लॉच नेता कहा लेकिन अपनी साफ़ सुथरी छवि और लोकप्रियता ने सबके मुँह बंद कर दिये ।
पार्टी संगठन में स्थान मिलने से बी पी सिंह का जहाँ क़द बढ़ा है । बी.पी.सिंह ने नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक मस्तूरी विधायक डॉ. बाँधी जी संगठन मंत्री पवन साय और किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि किसान हित में हर संभव लड़ाई सड़क पर उतर कर करेंगे अपने प्रिय नेता को
प्रदेश संगठन में स्थान मिलने से देवरीखुर्द समेत मस्तूरी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थको में ख़ुशी की लहर है ।
विवेक देशमुख मस्तूरी

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button