छत्तीसगढ़

धरने पर बैठे पंचायत सचिव ने पत्र लिखकर सीएम और प्रांताध्यक्ष को खुदकुशी की दी चेतावनी, रखी ये मांग

कवर्धा जिला कबीर धाम के एक ग्राम पंचायत में सचिव के पद पर कार्यरत एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 27 जनवरी 2021 तक सचिवों की शासकीयकरण की मांग पूरी नहीं होने पर खुदकुशी कर लेने की बात लिखी है। पंचायत सचिव ने पत्र में लिखा है कि 27 जनवरी 2021 शासकीयकरण नहीं किए जाने पर वह मुख्यमंत्री निवास के सामने खुदकुशी कर लेगा। मुख्यमंत्री के पत्र लिखकर खुदकुशी करने की चेतावनी देने वाला पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सोनडोंगरी गुदा/ चरडोंगरी जनपद पंचायत कवर्धा जिला कबीरधाम में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत है।
रमेश चंद्र शर्मा पिता होरीलाल शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र में लिखा है कि वह ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत सोनडोंगरी गुदा / चरडोंगरी जनपद पंचायत कवर्धा जिला कबीर धाम में जो सचिव संघ के आह्वान एक सूत्रीय मांग परिविक्षा अवधि समाप्त होने के बाद शासकीयकरण की मांग को लेकर 26 दिसंबर 2020 से आंदोलनरत है।

 

यदि 27 जनवरी 2021 तक पंचायत सचिव की शासकीयकरण किए जाने की मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह मुख्यमंत्री निवास के सामने खुदकुशी कर लेगा। पंचायत सचिव ने मुख्यमंत्री को अपने खुदकुशी कर लेने संबंधि लिखे पत्र की प्रतिलिपि ग्राम पंचायत सचिव संघ रायपुर के प्रांताध्यक्ष के भी प्रेषित किया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button