जहां सुमति तहां संपति नना, जहां कुमति तहां विपत्ति निधाना

जहां सुमति तहां संपति नना, जहां कुमति तहां विपत्ति निधाना
अजय शर्मा सब का संदेश ब्यूरो
चित्रोत्पला नदी शबरी के पावन धारा में अखंड ब्राह्मण समाज शिवरीनारायण एवं जांजगीर के संयुक्त आयोजन में ब्राह्मण समाज के युवा बुद्धिजीवी और बुजुर्गों एवं माता स्वरूप महिलाओं के द्वारा शिवरीनारायण मुख्य मंदिर परिसर में सुंदरकांड का भव्य सफल आयोजन हुआ चूंकि शनिवार के दिन यह आयोजन इसलिए किया जाता है कि हनुमान जी के उस दिन मनुष्यों पर विशेष कृपा रहती है अगर मन में किसी भी प्रकार का कष्ट एवं शारीरिक पीड़ा एवं मानसिक रूप से परेशानी का शनिवार को ही निवारण संभव है। ब्राम्हण समाज द्वारा के द्वारा इसी प्रकार की गतिविधियां उपयुक्त समय और उपयुक्त स्थान पर किया जाता है जो कि आज के नव युवकों एवं नव युवतियो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज के द्वारा निरंतर समय-समय पर प्रयास किया जाता है। हमारे समाज के सम्मानीय एवं समाज के प्रबुद्ध वर्गों से उचित परामर्श सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम संयुक्त रूप से शिवरीनारायण के मुख्य राम जानकी मंदिर में नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अंजनी मनोज तिवारी एवं सोनल तिवारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा ब्राह्मण समाज के महिलाओं का विशेष योगदान रहा और सुंदरकांड के पाठ में उनकी उपस्थिति लोगों के मन में चार चांद लगा दिया। इसी क्रम में जिला जांजगीर के दमदार अध्यक्ष श्री अजय शर्मा जी कार्यक्रम में बहुत सक्रिय नजर आए एवं समाज के एंबेस्डर वक्ता प्रदीप कुमार तिवारी ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम में प्रेमचंद शर्मा जी प्रांतीय संगठन सचिव का योगदान रहा। महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी शुक्ला समाज को जोड़ने में अथक परिश्रम कर रही है उनके व्यवहार से ही महिलाओं में उत्साह वर्धन होते रहता है और हमारे समाज की सभी संभ्रांत महिलाएं इस में जुड़ रही हैं जो कि हमारे लिए उत्साह का विषय है। इस आयोजन को सफल बनाने में कविता दुबे सरोज अनीता दुबे नलिनी तिवारी मंजू शर्मा पूस्पा पांडेय शीला दिलीप तिवारी ममता दुबे सरोज तिवारी आरती हेमलता दुबे सुमन शर्मा निहारिका शर्मा प्रीति शर्मा त्रिवेणी शर्मा माधुरी तिवारी कुमुदिनी पुष्पा द्विवेदी अशोक शर्मा मीना तिवारी सुनीता शर्मा कल्याणी शर्मा अंजू शर्मा उषा तिवारी कृष्णा शर्मा सुभद्रा शर्मा संगीता तिवारी मनीषा तिवारी पल्लवी दुबे आशा तिवारी शशि उपाध्याय लालिमा शर्मा शशि कविता पांडे नीलम द्विवेदी बहुत से महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।