Uncategorized

सर्दियों में लहसुन की चटनी के साथ बनाएं बेसन की रोटी, आ जाएगा मजा

Besan Ki Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटी खाई होंगी. आपने बेसन का पराठा भी खाया होगा. मगर सर्दियों में किसी रोज बेसन की रोटी जरूर बना कर देखें. लहसुन की तीखी चटनी के साथ बेसन की रोटी का स्‍वाद आपका मूड बना देगा. ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और बनाने में भी बहुत आसान है. तो आइए जानें बेसन की टेस्‍टी रोटी बनाने का तरीका-

 

बेसन की रोटी बनाने के लिए सामग्री 

1 कप बेसन

1 कप गेहूं का आटा

1 चुटकी हींग

¼ कप बारीक कटे प्‍याज

1 हरी मिर्च कटी हुई

हरा धनिया कटा हुआ

स्‍वादानुसार नमक

जरूरत के अनुसार पानी 

 

बेसन की रोटी बनाने विधि

बेसन की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में गेहूं का आटा मिला लें. इसके बाद इसमें नमक, जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया, प्‍याज और हींग डाल कर पानी के साथ इसे अच्‍छी तरह गूंथ लें. जब आटा गूंथ लें तो इसे सेट होने के लिए कुछ देर फ्रिज में रख दें. इसके बाद इस आटे की लोई बनाएं और इसे बेल कर रख लें. इसके बाद इसे तबे पर डाल कर दोनों ओर से अच्‍छी तरह सेंक लें. सेंकने के बाद इस पर देसी घी लगाएं और इसे लहसुन की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button