छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित

उत्कृष्ट विद्यालय जांजगीर में संविदा भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित, अजय शर्मा सबका संदेश
जांजगीर-चांपा 12 जनवरी 2021/ जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-01 में निम्नलिखित पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संविदा पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत पात्र, अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। जिसे जांजगीर के वेबसाईट में https://janjgir-champa.gov.in पर देखी जा सकती है। उक्त सूची में किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति होने पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में 18 जनवरी तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय उपरांत दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे एवं दावा-आपत्ति प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में समस्त जवाबदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। दावा आपत्ति हेतु सूची व्याख्याता अंग्रेजी, गणित (अंग्रेजी माध्यम), शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम), सहायक शिक्षक कला एवं विज्ञान समूह (अंग्रेजी माध्यम)।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button