शहर में गुंडों का आतंक, जिंदा जलाने का किया गया कोशिश, मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का. पड़े पुरा खबर।

शहर में गुंडों का आतंक, जिंदा जलाने का किया गया कोशिश, मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का. पड़े पुरा खबर।
जगदलपुर:- शहर में जहां अपराधियों की हौसले बुलंद हो रही है वही पुलिस अपराधियों से निपटने में नाकाम।
जी हाँ, यह खबर बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए एक अपराध का पूरा दास्तान बताती है।

शनिवार को तकरीबन शाम के समय नया मुंडा के कुछ कथित गुंडों द्वारा अनुपमा चौक में रहने वाले जग्गा सिंह बरार को उठाकर सरगीपाल जंगल में ले जाया गया जहां उनके साथ बुरी तरह से मारपीट किया गया और ज्वलनसील पदार्थ छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया गया गनीमत था कि प्रार्थी वहां से जान बचाकर भागने में सफल हो सका। जिसके बाद कुछ ट्रक चालकों ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाया उपचार पश्चात प्रार्थी द्वारा बोधघाट थाने में आवेदन भी दिया गया परंतु घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने ना तो एफ.आई.आर. दर्ज की नाही आरोपियों को पकड़ने का कोई प्रयास किया गया है।
आवेदन करता ने हमलावर आरोपियों में से एक व्यक्ति को पहचाना और उसका शिकायत पत्र में नाम भी लिखा है परंतु पुलिस मुख दर्शक बनी बैठी है।
पूरे मामले में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर पुलिस ने टालमटोल रवैया अपनाते हुए कार्रवाई करने की बात कही है परंतु देखना अब यह है कि इस पूरे मामले में सिर्फ लीपापोती की जाएगी या कार्रवाई भी होगी ताकि बदमाश गुंडों की शहर में मनोबल कम हो सके।

