छत्तीसगढ़

डॉ अंबेडकर सेवा संस्था कोण्डागांव ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

कोण्डागांव। डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था कोण्डागांव द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों को सम्मानित किए जाने के लिए 3 जनवरी 2021 को नगर के डॉ.अंबेडकर चैक में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का षुभारम्भ बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर एवं सर्वप्रथम देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी के 190 वें जन्म जयंती के अवसर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव आदि जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति में उक्त समारोह सम्पन्न हुई। वहीं डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आर.के.मेश्राम, तिलक पांडे, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा, बौद्ध समाज अध्यक्ष सी.एल.मेश्राम, सारंगधर कौशिक, संतोष सावरकर सहित संस्था के अन्य सभी सदस्यों द्वारा सम्मान समारोह का सफल आयोजन करते हुए सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट कार्य करने वाले जिले के समाज सेवी संस्था एवं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों, व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। डी.ए.एस.एस. के द्वारा षांति फाउंडेशन यतिन सलाम, साथी समाज सेवी संस्था भुपेश तिवारी को, व्यक्तिगत रुप से समाज सेवा हेतु आहूजा ऑटोमोबाइल्स त्रिलोचन सिंह आहूजा, मोहम्मद यासीन, सन्नी सिंह गिल, निष्पक्ष व निर्भिक पत्रकारिता हेतु शैलेश शुक्ला, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा उड़ीसा, मसीह समाज के डेनियल विक्टर, रूपेंद्र कोर्राम, जग्गो रायताड, स्कूल मसोरा, श्रवण मानिकपुरी, खेल धाविका श्रीमती निशा पटेल, समाज सेवा हेतु प्रकाष बागड़े कडेनार, षिक्षिका श्रीमती मधु तिवारी, नेशनल खेल में विजेता छात्र-छात्राओं को तीरंदाजी, एम.सीलमबम एवं टेनिस बॉल, जुडो, लगोरी, हॉकी, पूरी सिम्पोसियम, रेंजर समागम नैशनल गेम विजेता 39 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रेमी एवं नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल के हांथों से सम्मानित करते हुए प्रषस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। सम्मान समारोह में सावित्रीबाई फुले की जीवन पर रोशनी डालते हुए बताया गया कि वे भारत की एक समाज-सुधारिका एवं मराठी कवियित्री थीं। अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों एवं शिक्षा के लिए बहुत से कार्य किए। सावित्रीबाई भारत के प्रथम कन्या विद्यालय में प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य की अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने अछूत बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना कर अपना पूरा जीवन समाज सेवा में लगा दिया। सावित्रीबाई फुले का निधन 10 मार्च 1897 को प्लेग के कारण हो गया। लेकिन माता सावित्रीबाई फुले हमेशा अमर रहेंगी। डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था द्वारा मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रेमी एवं नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल को ज्योतिबा फुले द्वारा रचित गुलामगिरी पुस्तक भेंट किया गया एवं कोण्डागांव शहर में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डॉ.अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक चितरंजन खोबरागड़े, सलाहकार पी.पी.गोनाडे, उपाध्यक्ष मुकेश मारकंडे, उपाध्यक्ष महेंद्र सागर, सचिव पंचू सागर, कोषाध्यक्ष ओम नाग, बी.आर. नाग, देवालाल सोनवंशी, अंकलु सोनपिपरे, बृजेश तिवारी, सिद्धार्थ महाजन, संदीप वासनिकर, देवानंद चैरे, पंकज ठावरे, आशीष ठावरे, रमाकांत महाजन, रेशमी ठावरे, उमेश मेश्राम, सरिता मेश्राम, साधु पाटिल, फुलसिंह ठाकुर आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिकगणों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button