छत्तीसगढ़

मृतक की पत्नी को दी गई चार लाख की अनुग्रह राशि

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ सीपत-  समीपस्थ ग्राम मुड़पार के एक व्यक्ति की वर्ष भर पहले करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जिस पर सीपत विद्युत वितरण कंपनी के अधिकायिों ने मृतक के परिजन को चार लाख की अनुग्रह राशि प्रदान किया।

ज्ञात हो कि जून 2018 में ग्राम पंचायत मुड़पार के दर्राभांठा नदी के किनारे कुछ काम करते समय मुड़पार निवासी प्रताप सिंह धनवार की तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में कंपनी के अधिकारियों ने मंगलवार को चार लाख की अनुग्रह राशि मृतक की पत्नी नीराबाई धनवार को प्रदान किया। वितरण कंपनी के जेई आरके चौहान ने बताया कि एक महीने पूर्व ऐसी ही एक घटना और घटित हुई थी जिसमें ग्राम मुड़पार से ही एक गाय करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे मुड़पार निवासी मवेशी मालिक विजय कुमार पटेल को 32000 की अनुग्रह राशि दी गई थी। जेई आरके चौहान ने बताया कि सीपत क्षेत्र में पहली बार कंपनी द्वारा अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की ऐसी घटनाएं घटित होती है तो उन्हें मंडल की ओर से अनुग्रह राशि दी जाती है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button