छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने खरीदी केन्द्रों में दौरा कर ली किसानों की समस्याओं की जानकारी

 

 

बेरला:- बेमेतरा विधायक के पूर्व विधायक अवधेश सिंह चन्देल जी ने विगत बुधवार को विधान अंतर्गत कुछ सेवा सहकारी समितियों एवं धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर किसानों की हालात का जायजा लिया।इस दौरान देवरबीजा शाखा के अंतर्गत सेवा सहकारी देवरबीजा,
सेवा सहकारी समिति देवरबीजा, सल्धा,मोहभट्ठा एवं चोंगीखपरी के धान उपार्जन व खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।जिसमे ज्यादातर किसानों ने खरीदी केंद्र में बारदाने की कमी व अव्यवस्थता को लेकर अपनी बात विशेष रूप से नेता जी के समक्ष रखी।जिसपर पूर्व विधायक अवधेश सिंह ने छत्तीसगढ़ शासन को बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता व धान खरीदी हेतु पर्याप्त बन्दोबस्त करने को कहा।उल्लेखनीय है, कि इन दिनो धान बेचने हेतु किसानों को शत प्रतिशत बारदाने की व्यवस्था करने को कहा, अर्थात जिन किसानों के पास बेचने बारदाने उपलब्ध होगी उसी को टोकन वितरण की जाएगी।फलस्वरूप किसानों में अब असन्तोष व नाराजगी भी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।इसके अलावा बीते दिनों सेवा सहकारी बीजा केंद्र में टोकन वितरण हेतु अनियमितता व मनमानी की खबरे सुर्खियां बटोरी थी।जिसमे अध्यक्ष द्वारा अपने करीबी विशेष का नाम अनुषंषित कर समिति द्वारा टोकन प्रदान कराया जा रहा था।जिसकी जानकारी मिलने पर बेरला भाजपा मण्डल व विधानसभा क्षेत्र के विपक्षी दल प्रतिनिधिगण पहुंचे।इस दौरान पूर्व विधायक अवधेश सिंह के साथ मण्डल अध्यक्ष-बलराम पटेल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष-विनोद दुबे, वरिष्ठ नेता रघुनंदन तिवारी, संजीव तिवारी अनेश साहू सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button